टीकमगढ़: लैला मजनू अभियान: नजरबाग, पीजी कॉलेज के आसपास घूम रहे मजनुओं पर पुलिस की कार्रवाई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव एवं थाना स्टाफ द्वारा लैला मजनू अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ नजरबाग, पीजी कॉलेज के आसपास घूम रहे मजनुओं/संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई । घूमने का वैद्य कारण न बता पाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई।