टीकमगढ़: टीकमगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने पुणे, महाराष्ट्र से गुम महिलाओं को दस्तयाब किया
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गुम बालक बालिकाओं व्यक्तियों की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुम महिला को राज्य के बाहर पुणे महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया जो पिछले 1 साल से थाना कोतवाली क्षेत्र से गुम थी।