टीकमगढ़: चंदेरा स्यावनी रोड पर पुलिया से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
चंदेरा स्यावनी रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। कछयागुड़ा गांव निवासी रामकुमार नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से स्यावनी गांव से चंदेरा गांव जा रहा था, रास्ते में चंदेरा स्यावनी रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक पुलिया से टकरा गई जिस व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया है।