टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ग्राउंड में सेवा में भर्ती के लिए युवा कर रहे हैं फिजिकल टेस्ट की तैयारी, हर दिन 5 घंटे बहा रहे हैं पसीना
टीकमगढ़ जिले में युवाओ मे देश सेवा का जुनून बढ़-चढ़कर बोल रहा है। सेवा में भर्ती होने के लिए 40 से ज्यादा लड़के हर दिन 5 घंटे पुलिस ग्राउंड में पसीना बहा रहे हैं। करीब 30 से ज्यादा युवा अग्नि वीर की लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं।दिसंबर माह में उनका फिजिकल टेस्ट होना है। इसके अलावा करीब 10 युवा सेवा की सीधी भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तैयारी करने मे जुटे है।