विदिशा नगर: मंगलवार शाम कलेक्टर ने SP के प्रतिवेदन पर जिले के 6 आदतन अपराधियो को किया जिला बदर,एक अपराधी को 6 माह और 5 को 3-3 माह
मंगलवार शाम को विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने एसपी दीपक शुक्ला के प्रतिवेदन के बाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियो के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की है।जारी आदेश मे बताया गया कि एक अपराधी को 6 माह के लिए और अन्य 5 को 3-3 माह के लिए जिला बदर किया गया है। इस अवधि के दौरान अपराधी विदिशा सहित आसपास की अन्य जिलों में नहीं रह पाएंगे।