विदिशा नगर: मोहर्रम त्योहार को लेकर मंगलवार शाम कोतवाली थाना परिसर हुई शान्ति समिती की बैठक,CSP-SDM धार्मिक समिति सदस्य रहे शामिल
आगामी 12 जुलाई से 17 जुलाई के बीच मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्द तरीके से मनाया जाए उसको लेकर कोतवाली थाना परिसर में मंगलवार शाम को शांति समिति के बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएसपी अतुल सिंह,एसडीएम क्षितिज शर्मा,दोनो थानो के टीआई के अलावा मुस्लिम त्योहार कमेटी,मोहर्रम कमेटी, हिंदू उत्सव समिति के सदस्य मौजूद रहे।