विदिशा नगर: अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों ने स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग की
विदिशा के अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर द्वारा आज मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता को चिकित्सा शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने अपने इस स्टाईपेंड मैं बढ़ोतरी करने की मांग की है। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि अन्य राज्यों में राशि में 43 फ़ीसदी के वृद्धि की गई है जबकि मध्य प्रदेश में यह सबसे कम है। उसे बढाए जाने की मांग की।