विदिशा नगर: हैदरगढ़ में रहने वाली 60 वर्षीय महिला मंगलवार को मेडिकल कालेज मे इलाज के दौरान हुई मौत, कराया पीएम
सोमवार को हैदरगढ़ में रहने वाली 60 वर्षीय नन्ही बाई रैकवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद हैदरगढ़ से विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सोमवार देररात को हालत में गंभीरता होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में सब का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।