विदिशा नगर: 16 जून को हरिपुरा के एक घर मे काम करने के दौरान बंटीनगर निवासी को करंट लगा था,मंगलवार को परिवार के साथ पहुचकर मांगी मदद
बंटी नगर में रहने वाले रणधीर सिंह अहिरवार 16 जून को हरिपुर में एक घर में पुताई का काम कर रहे थे इस दौरान उन्हें करंट लगा था लंबे समय तक उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चला। जिस घर मे काम किया उन्होंने 30000 की आर्थिक मदद की जो खत्म हो गई। मंगलवार को परिवार के साथ कलेक्ट्रेट मे रणधीर ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। पुलिस मे कोई शिकायत नहीं की गई।