विदिशा नगर: केंद्रीय विद्यालय का उन्नयन हुआ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय लेकिन हालात जस के तस, परिसर में भरा 2 से 3 फीट पानी
विदिशा का केंद्रीय विद्यालय जैसे उन्नयन करके पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का नाम दिया गया है। यानी इस स्कूल का नाम अब सीधे देश के प्रधानमंत्री से जुड गया है।.इससे स्कूल की कई सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं। कलेक्टर इस स्कूल की समिति के अध्यक्ष हैं। बावजूद इसके इस विद्यालय की एक समस्या जो कई वर्षों से है वह आज भी बरकरार है।