मिहींपुरवा: पचासा गांव में आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, दो मासूमों पर किया था हमला, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के मटेही ग्राम पंचायत के पचासा गांव में आतंक मचाने वाले तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। पिछले कई दिनों से यह तेंदुआ ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बना हुआ था। तेंदुए के पकड़े जाने से गांव वालों ने राहत की सांस ली है।