कनवास: झालरी गांव में भूत पिशाचों की सेना के साथ निकाली गई शिव बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत
Kanwas, Kota | Feb 7, 2025 कनवास के झालरी गांव में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन शुक्रवार शाम करीब 4 बजे शिव बारात निकाली गई। इस दौरान शिव बारात में भस्म रमाये हुए भूत, प्रेत व पिशाचों की सेना शामिल रही तथा दूल्हे के वेश में भगवान शिव की अद्भुत शोभा नजर आई। जिसमें डमरू की ढम-ढम, शंखो की मंगल ध्वनि व ढोल ताशों से पंडाल का माहौल शिवमय हो गया।