खरगोन जिला सहकारी बैंक में बतौर प्रबंधक पदस्थी के दौरान गबन एवं धोखाधड़ी करने वाले पूर्व प्रबंधक संचालक राजेंद्र आचार्य की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर सीसीबी प्रबंधक पीएस धनवाल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। सीसीबी धनवाल ने बताया कि जिले की सहकारी समितियों में की गई आर्थिक अनियमितता के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।