खरगोन जिले के बोरावां स्थित वेदा नदी को रेत माफिया छलनी कर रहे है। एक माह से दिनरात काली रेत की बेतहाशा खुदाई चल रही है। यहां नदी का बहाव थम गया। 50 से ज्यादा जगह 10 फिट गहरे गड्ढे हो गए है। 6-7 जेसीबी से खुदाई कर 20 से ज्यादा ट्रैक्टर में काली रेत का ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों से दिनभर परिवहन हो रहा है।