खरगोन जिले में स्वास्थ्य विभाग ने नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) को नियंत्रित करने के लिए ‘स्वस्थ यकृत मिशन’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत 30 से 65 वर्ष की आयु के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर वजन, ऊंचाई और कमर का माप ले रहे हैं।