खरगोन जिले में स्वास्थ्य विभाग ने नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज पर नियंत्रण के लिए स्वस्थ यकृत मिशन शुरू किया है। इसमें 30 से 65 आयु वर्ग के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता घर-घर स्क्रीनिंग कर जानकारी जुटा रही है। इसमें पुरुषों की 90 व महिलाओं की 80 सेंटीमीटर कमर को हाई रिस्क में माना गया है।