जलालाबाद: ग्राम चंपातपुर टिकरा में नग्न प्रदर्शन की खबर के तीन दिन बाद धरना समाप्त, सड़क-नाली निर्माण का मिला आश्वासन
जलालाबाद। ग्राम पंचायत जेरा रहीमपुर के मजरा चम्पतपुर में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर तीन दिनों से चल रहा ग्रामीणों का धरना सोमवार को समाप्त हो गया। एडीओ पंचायत रमेश चंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शरबत पिलाकर धरना समाप्त कराया।