खिजरसराय: मध्य विद्यालय सरैया में स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अभियंत्रण महाविद्यालय गया के स्टार्टअप सेल द्वारा बुधवार को मध्य विद्यालय सरैया में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना और किशोरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी पैड का वितरण करना था।