खिजरसराय: खिजरसराय के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर BEO ने किया निरीक्षण, इंटर परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित
खिजरसराय के विभिन्न परीक्षा केंद्र का निरीक्षण मंगलवार को BEO डॉ अभय रमन द्वारा किया गया। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर अधिकारी ने केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही सभी केंद्र अधीक्षक को कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर पुरुष के साथ महिला पुलिस बल की तैनाती भी केंद्रों पर रही।