खिजरसराय: देर से पहुंचने पर छात्राओं को परीक्षा हॉल में नहीं मिली एंट्री, फूट-फूटकर रोईं
बिहार बोर्ड के इंटर परीक्षा के पहले दिन नीमचक बथानी अनुमंडल के खिजरसराय में परीक्षा केंद्रों पर भावुक और अजीब स्थिति देखने को मिली। परीक्षा केंद्र पर छात्राएं देरी से पहुंची जिसके बाद उन्हें केंद्र के अंदर जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद छात्राओं ने काफी प्रयास किया फिर भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया।