निम्बाहेड़ा: मंडी चौराहे के पास स्थित पब्लिक पार्क में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
निंबाहेड़ा नगर के मंडी चौराहा स्थित पब्लिक पार्क के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पर कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त शुरू कर दी है। वही व्यक्ति के मौत का कारण का पता लगाया जा रहा है।