विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ थाना के थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह को एसपी ने किया लाइन हाजिर, एसआई शागेन मुर्मू को मिला प्रभार
विष्णुगढ़ थाना के थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह को एसपी ने शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जाता है कि काम में लापरवाही समेत अन्य कई आरोप में उनपर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल विष्णुगढ़ थाना में इंस्पेक्टर स्तर के किसी पदाधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है। नए इंस्पेक्टर की पदस्थापना होने तक एसआई सागेन मुर्मू को थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया है।