विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के बलकमक्का में 16 दिनों बाद कर्नाटक से पहुंचा प्रवासी श्रमिक का शव, गांव में शोक की लहर
16 दिनों के लंबे इंतजार के बाद कर्नाटक से विष्णुगढ़ के बलकमक्का निवासी नारायण कुमार महतो का शव शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते हीं पत्नी समेत परिजनों की करूण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में भी शोक की लहर रही। काफी गमगीन माहौल में मृतक के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।