विष्णुगढ़: बनासो में पूर्व विधायक जेपी पटेल ने कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं विस चुनाव की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विष्णुगढ़ प्रखंड में कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर गुरूवार को बनासो के कोनार रेस्टारेंट के सभागार में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने की। पूर्व विधायक ने कहा कि संगठन की मजबूती से विस चुना में सफलता मिलेगी।