विष्णुगढ़: चेडरा पंचायत भवन में आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस, हत्या की सीबीआई जांच की उठी मांग
आजसू पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो का 37वां शहादत दिवस गुरूवार को चेडरा पंचायत भवन के सभागार में मनाया गया। इस मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शामिल आजसू के मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि आजसू पार्टी संस्थापक शहीद निर्मल की हत्या संदेहास्पद है।