विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के उपरैली मुरगांव में कुएं में गिरा विशालकाय अजगर, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला बाहर
विष्णुगढ़ के उपरैली मुरगांव में शुक्रवार को श्री साव के कुएं में एक विशालकाय अजगर सांप गिर गया। सुबह में जब पानी लाने के लिए लोग कुएं में गए तो पानी में अजगर सांप को तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना बनासो के नावाटांड निवासी सर्पमित्र सह रेस्कूअर सुरेश राम को दी गई। सूचना पर सर्पमित्र सुरेश राम अपने सहयोगियों रवि कुमार तथा रामप्रवेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।