विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ से हजारीबाग तक एनएच 522 की बदहाली दूर करने को लेकर केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मिले सांसद
विष्णुगढ़ से हजारीबाग तक एनएच 522 की बदहाली दूर करने को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल गुरूवार को केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मिले। सांसद ने केन्द्रीय मंत्री से एनएच 522 के अलावा जिले के अन्य सड़कों की जर्जर स्थिति के बाबत चर्चा की। कहा कि विष्णुगढ़ से हजारीबाग तक फोरलेन सड़क मंजूर हो चुकी है।