हमीरपुर: पंधरी में चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी जलकर खाक, करीब दो लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान
पंधरी में सुबह चाय बनाते समय लगी आग से रिहायशी मकान जलकर खाक हो गया। पीआरबी टीम एवं फायर दस्ते की सक्रियता से आग पर काबू पाया।आग से करीब दो लाख की संपत्ति का नुकसान का अनुमान है। पंधरी गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की पत्नी सरोजनी सुबह 5 बजे बच्चों के लिए चूल्हे पर चाय बना रही थी। चूल्हे से निकली चिंगारी से कच्चे रिहायशी मकान में आग लग गई।