हमीरपुर: कलेक्ट्रेट परिसर हमीरपुर में दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने किया रवाना
कलेक्ट्रेट परिसर से स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दिव्यांग मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी ने शपथ व संकल्प दिलाकर लोकसभा निर्वाचन में मतदान दिवस 20 मई को शत-प्रतिशत मतदान हेतु अपील की। दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं की सहायता की जाये।