हमीरपुर: कुरारा कस्बा में विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए निर्माण कराए जा रहे चबूतरे पर रोक लगाए जाने की तहरीर दी
कस्बा कुरारा के बेरी तिराहा के पास विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए निर्माण कराए जा रहे चबूतरे पर रोक लगाए जाने के लिए थाने में देकर कार्यवाही करने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि कस्बा के बेरी तिराहा के पास विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए ऊंचाई से चबूतरे का निर्माण कार्य कराया जा रहा।