हमीरपुर: एसपी ने कहा की जनपद में चिह्नित 1000 हिस्ट्रीशीटरों में से 40 लापता हैं, वहीं 93 जेल में बंद हैं
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने कुल 1000 हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित किया है। जिसमें से 40 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। इसके अलावा करीब 93 हिस्ट्रीशीटर जेल में बंद हैं। चुनाव में कोई अव्यवस्था न हो और मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है।