हिना खान ने हाल ही में बताया कि उन्हें राष्ट्रगान गाने के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया था। हिना ने कहा कि वो जो दवाइयां लेती हैं, उससे उनका कभी-कभी संतुलन बिगड़ जाता है। इसी को लेकर लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई लेकिन वो गलत नहीं थीं।
टीवी स्टार्स हिना खान, रूबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और रॉकी जायसवाल हाल ही में अपने YouTube चैनल पर एक पॉडकास्ट के लिए साथ आए। उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और इस बात पर चर्चा की कि कैसे लोग बहुत कम जानकारी के आधार पर ही पब्लिक फिगर्स के बारे में राय बना लेते हैं। पेरेंटिंग और रिश्तों से लेकर पर्सनल मुश्किलों और पब्लिक अपीयरेंस तक, इन चारों ने इस बारे में बात की कि कैसे सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर पूरी बात जाने बिना ही अपनी राय बना लेते हैं।
#HinaKhan
Korba, Korba | Aug 24, 2026