फ़िल्मफ़ेयर की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर ख़ान ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर काम शुरू कर दिया है. वे अपनी अपकमिंग मूवी के लिए काफ़ी ज़्यादा वेट लॉस करने जा रहे हैं. जिसके लिए डाइट और वर्कआउट शुरू कर दिया है.
खबरें हैं कि अपनी अगली फ़िल्म में आमिर 25 साल के युवा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. जबकि अभी वह असल में 61 साल के हैं. इस उम्र में वेट लॉस करना आमिर के लिए आसान नहीं होगा.