कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच एक बार फिर लड़ाई छिड़ गई है। इसकी वजह है तापसी द्वारा किया गया एक कमेंट। कंगना और तापसी पन्नू के बीच करीब 8 साल पहले विवाद शुरू हुआ था, जो एक बार फिर ताजा हो गया है। एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने तापसी पर सारी हदें पार करने और 'बेशर्मी से उनकी परवरिश का मजाक उड़ाने' का आरोप लगाया है। कंगना ने तापसी के पैरेंट्स को भी घसीट लिया और पूछा कि उन्होंने सस्ती कॉपी क्यों पैदा की? साथ ही कहा कि उन्हें उनकी कोशिशों पर तरस आता है।
#KanganaRanaut
Korba, Korba | Aug 23, 2026