गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा और परिवार से जुड़ी फर्जी खबरों के खिलाफ संज्ञान लिया है और नोटिस जारी करते हुए 100 करोड़ के मानहानि केस की चेतावनी दी है। उन्होंने एक पब्लिक नोटिस जारी करते हुए कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया यूजर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया और पब्लिशिंग हाउस को उनके परिवार के खिलाफ फर्जी, भ्रामक और AI से तैयार कंटेंट शेयर ने करने की चेतावनी दी है।
गोविंदा का यह नोटिस सुनीता आहूजा और राखी सावंत के बीच हुई उस बातचीत के वायरल होने के एक दिन बाद आया है, जिसमें सुनीता ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी इसलिए वापस ले ली क्योंकि उन्हें पता चला था कि गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार शादी करने की योजना बना रहे थे। इस बीच गोविंदा ने नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि दोषियों की संपत्ति जब्त करने से लेकर बैंक अकाउंट तक फ्रीज किए जा सकते हैं।
#Govinda
Korba, Korba | Aug 23, 2026