चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के सामोद स्थित शिव मंदिर में चोरी, दानपात्र से नकदी और ऑटोमेटिक झालर सहित कीमती सामान लेकर हुए फरार
Chomu, Jaipur | Jul 8, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र के सामोद थाना इलाके के ग्राम कालू का बास स्थित शिव मंदिर में बीती देर रात चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। वहीं चोरी की वारदात के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। चोर मंदिर के दानपात्र में रखी नकदी और ऑटोमेटिक झालर सहित अन्य कीमत सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय निवासी बनवारी लाल ने बताया कि दान पात्र से नकदी लेकर फरार हो गए।