बगोदर: जीटी रोड संतरूपी के पास मिनी ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड संतरूपी के पास बुधवार को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पैदल जा रही एक महिला को कुचल दिया।घटना से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पर पहुचें और शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।