सुल्तानगंज: नौकरी की उम्मीद में अटके युवाओं ने भाजपा नेता से की मुलाकात, CM सम्राट चौधरी से रिक्त सीटों पर नियुक्ति की गुहार
लिखित परीक्षा पास की, शारीरिक दक्षता परीक्षा और DET में भी सफलता हासिल की, लेकिन नियुक्ति की राह अब भी देख रहे हैं। बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती के ऐसे ही अभ्यर्थी अब अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। इसी कड़ी में भागलपुर, मुंगेर और बांका जिले के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को भाजपा नेता रवि सुमन उर्फ अरुण मंडल के आवास पर पहुंचकर अपनी मांग रखी।