प्रतापगढ़: भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में भगवा स्थित कार्यालय में चलाया गया भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान
भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में भगवा स्थित कार्यालय पर भाजपा ने विशेष सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने कहा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में पहुंच कर लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बना रहे हैं।