प्रतापगढ़: धरौली नहर पुलिया पर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत और एक की हालत नाजुक, जिला मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
लाल चंद्र सरोज पुत्र स्वर्ग राम नारायण सरोज उम्र 57 वर्ष गांव सिंघावर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर घर से अपनी एक दोस्त के साथ पट्टी की तरफ आ रहा था। धरौली नहर के पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर नहर के किनारे आम के विशालकाय पेड़ से टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी अमरगढ़ भेजा।