प्रतापगढ़: एसपी ने पुलिस लाइन में व्यापारी से हुई 4.15 लाख रुपए की लूट का किया खुलासा, तीन आरोपियों को भेजा जेल
रामगंज के बड़े व्यापारी छेदीलाल का मुनीम सुभाष चंद्र त्रिपाठी पैसा जमा करने के लिए सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण बैंक जा रहा था । बदमाशों ने उसके बैग में रखे चार लाख 15 हज़ार रुपये के अलावा लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस लाइन में एसपी ने खुलासा करते हुए बताया की जलपा नहर के पास रामगंज रोड से दीपक वर्मा ,अभिषेक वर्मा और अमन जैसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा।