नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला में रहने वाले युवक सर्वेंद्र प्रताप सिंह की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व रात में युवक को सांप ने काटा था, परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए जहां स्थिति में सुधार न होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया था, बीती रात युवक की मौत हो गई।