प्रतापगढ़: सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी बाप-बेटे ने दो लोगों से ठगे ₹30 लाख, पीड़ितों ने एसपी ऑफिस में की शिकायत
पट्टी कोतवाली के पटखौली फत्तुपुर निवासी सत्यानंद ओझा और पूरे बंशीधर निवासी आशीष पांडेय एसपी ऑफिस पहुंचे। दोनों पीड़ितों का कहना है कि यशोदा नंदन माध्यमिक विद्यालय डम्मर में सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर बाप-बेटे ने उनसे 30 लख रुपए की ठगी की है। उक्त मामले में एसपी को शिकायती पत्र दिया गया जिस पर एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।