एक विशेष कवरेज के सिलसिले में आज बरकाकाना जंक्शन पहुँचा हूँ। राँची से पतरातू होते हुए करीब 55 किलोमीटर का सफर लगभग सवा घंटे की ड्राइव में पूरा हुआ, लेकिन सच कहूँ तो इस रास्ते की खूबसूरती ने समय का एहसास ही नहीं होने दिया।
रास्ते में पतरातू डैम, खूबसूरत घाटियाँ, हरियाली और घुमावदार सड़कें—झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता अपने पूरे रंग में दिखाई देती है। एक तरफ नेचर की खूबसूरती और दूसरी तरफ पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग का रोमांच, दोनों मिलकर इस सफर को बेहद खास बना देते हैं।
अब बरकाकाना में विशेष कवरेज की कुछ तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करूँगा। उम्मीद है इस खूबसूरत सफर और कवरेज की झलक आपको हमारे अगले वीडियो में जरूर देखने को मिलेगी।
Bihar, India | Sep 9, 2026