रूड़की: सोलानी पार्क के पास से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार,एक अवैध चाकू किया बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस ने सोलानी पार्क के पास से रामपुर डांडी निवासी सलमान पुत्र शमशाद नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी मिली है कि सलमान किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सलमान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।