रूड़की: सोलानी पार्क के पास से पुलिस ने नशे के दो तस्करों को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अफीम की बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते सोलानी पार्क के पास से उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी सचिन पुत्र उधम पाल और शाहजहांपुर निवासी सुबोध पुत्र विजय वीर नाम के नशे के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने 740 ग्राम अफीम बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।