रूड़की: सोलानी पार्क के पास सेल्फी लेने के चक्कर में गंगनहर में डूब कर लापता हुआ एक युवक
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पार्क के पास सेल्फी लेने के चक्कर में सलमान कॉलोनी निवासी उवैश पुत्र सोराब नाम का एक युवक गंगनहर में डूब कर लापता हो गया है। उवैश के एक साथी के द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे एक गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर और जल पुलिस अब उवैश की गंगनहर में तलाश कर रही है।