रूड़की: शिवदासपुर तेलीवाला से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार,शराब की तस्करी के मामले में चल रहा था फरार
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते शिवदासपुर तेलीवाला गांव निवासी प्रवीण पुत्र राम सिंह नाम के फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीण शराब की तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने प्रवीण को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है।