फिरोज़ाबाद: गांव रसीदपुर कनेटा के निकट तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकराई एक सक्स घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रसीदपुर कनेटा के समीप हाइवे पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार नौसाद नामक सक्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल सक्स को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ हालत बेहद नाजुक होने पर आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।