काठमांडू: नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) और तबाही के बीच मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकले लोगों की चमत्कारिक कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती 24 वर्षीय मजदूर बिबेक कुमाल की है, जिन्हें पानी का तेज बहाव अपने साथ बहा ले गया था। बिबेक नेपाल के बिदुर इलाके में एक गड्ढे में काम कर रहे थे, तभी अचानक मलबे और पत्थरों के साथ पानी का एक विशाल सैलाब आ गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, पानी की तेज धार उन्हें बहाकर ले गई।
हालांकि, किस्मत ने उनका साथ दिया और वह रास्ते में एक आम के पेड़ की शाखाओं में जाकर फंस गए। बिबेक ने अस्पताल में बताया कि अगर वह आम का पेड़ वहां न होता, तो वह आज जिंदा नहीं बचते। पेड़ के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहे बिबेक को बाद में सुरक्षाकर्मियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo